Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

भाजपा, नोएडा: भाजपा नेता की मौत में पत्नी समेत 4 लोग दोषमुक्त

भाजपा, नोएडा: भाजपा नेता की मौत में पत्नी समेत 4 लोग दोषमुक्त
रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ अध्यक्ष वीरपाल उर्फ पप्पन की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से हुई मौत के मामले में जिला अदालत ने पत्नी समेत चार लोगों को दोषमुक्त कर दिया।

अमर सैनी

भाजपा, नोएडा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ अध्यक्ष वीरपाल उर्फ पप्पन की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से हुई मौत के मामले में जिला अदालत ने पत्नी समेत चार लोगों को दोषमुक्त कर दिया। जिला जज अवनीश सक्सेना की अदालत ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में असफल रहा।

जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी) ब्रह्मजीत भाटी और विधिक सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली (एलएडीसीएस) के चीफ मनोज तेवतिया ने मामले की पैरवी की। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 12 गवाह पेश किए गए, लेकिन वे ठोस सबूत पेश करने में नाकाम रहे। अदालत ने पाया कि पुलिस को मौके से किसी ज्वलनशील पदार्थ के अवशेष नहीं मिले। जिससे हत्या की थ्योरी कमजोर पड़ गई। इसके बाद अदालत ने वीरपाल की पत्नी नेहा उर्फ बासू, मुकेश उर्फ सोनू, भूदेव शर्मा और राजकुमार को दोषमुक्त कर दिया। हालांकि, तीन आरोपी अन्य गैंगस्टर मामलों में जेल में हैं। जबकि राजकुमार को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

क्या था मामला?

मिर्जापुर निलौनी गांव निवासी वीरपाल उर्फ पप्पन (44) भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। बीते 10 फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव के दौरान वीरपाल मतदान बूथ पर नहीं पहुंचे। कार्यकर्ताओं के घर पहुंचने पर उनकी झुलसी हुई लाश मिली। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव को जांच के लिए भेजा। मृतक के भाई की तहरीर पर वीरपाल की पत्नी नेहा, उसके साथी मुकेश उर्फ सोनू, भूदेव शर्मा और राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का आरोप था कि नेहा और मुकेश ने वीरपाल को मारने की साजिश रची, क्योंकि नेहा को वीरपाल के जमीन मुआवजे और भूखंड की जानकारी थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें