Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Murder Case: महिला की हत्या गला दबाकर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Noida NCR News in Hindi

Noida Murder Case: महिला की हत्या गला दबाकर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Noida। सेक्टर-129 स्थित गुलशन मॉल के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे मिली महिला के शव के मामले में पुलिस ने हत्या की पुष्टि कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, 23 वर्षीय कविता सिंह की हत्या गला दबाकर की गई थी। मृतक महिला साहिबाबाद की मूल निवासी थी और दिल्ली में घरेलू सहायिका के रूप में कार्यरत थी।

कविता सिंह का पति शंकर दिल्ली में एक होटल में काम करता है। दंपती की ढाई साल की बेटी भी है। पति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआत में पुलिस ने पति को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन उससे कोई अहम जानकारी नहीं मिल सकी।

पुलिस के अनुसार, घटना में एक वाहन चालक की भूमिका संदिग्ध लग रही है। पुलिस आरोपी के पहचाने और कनेक्शन को लेकर जानकारी जुटा रही है। वहीं, यह भी जांच की जा रही है कि महिला घर से निकलने के बाद कहां-कहां गई थी और किससे उसकी मुलाकात हुई थी। इसके लिए आसपास के इलाकों और रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस ने बताया कि कविता सिंह एक जनवरी, यानी रविवार से लापता थी और सोमवार को उसका शव सड़क किनारे पाया गया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही इस हत्या का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास महिला या घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत सूचना दें।

इस घटना ने सेक्टर-129 और आसपास के इलाके में सुरक्षा और सतर्कता की आवश्यकता पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। पुलिस और प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के उपाय भी शुरू कर दिए हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें