शाहदरा ज‍िले के स्‍पेशल स्‍टॉफ ने कुख्‍यात ‘नमस्‍ते गैंग’ के बदमाश को धर दबोचा

शाहदरा ज‍िले के स्‍पेशल स्‍टॉफ ने कुख्‍यात ‘नमस्‍ते गैंग’ के बदमाश को धर दबोचा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा ज‍िले के स्‍पेशल स्‍टॉफ ने जगतपुरी के एक सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे कुख्‍यात ‘नमस्‍ते गैंग’ के बदमाश को पकड़ा है. कुख्‍यात अपराधी की पहचान जावेद के रूप में की गई जो क्र‍िम‍िनल ब‍िरादरी में जेडी के नाम से मशहूर है. जगतपुरी मामले में उसके ख‍िलाफ मकोका लगा था ज‍िसकी पुल‍िस सरगर्मी से तलाश में जुटी थी. प‍िछले पांच सालों से जावेद पुल‍िस की नजर से बचा हुआ था. आरोपी जावेद ने पुल‍िस की लगातार पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने और उसके साथियों ने सुबह-सुबह डकैती की थी. आरोपी लोगों को न‍िशाना बनाने से पहले उनका बहुत ही अच्‍छे और अनूठे तरीके से अभ‍िवादन करता था. इसके बाद वो अपनी लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देने का काम करता है. उसके वारदात से पहले अनूठे तरीके से अभि‍वादन करने की वजह से गैंग का नाम ‘नमस्ते गैंग’ पड़ गया. जावेद के ख‍िलाफ जगत पुरी थाने में 2018 में मकोका अधिनियम की धारा 3/4 के तहत एक मामला दर्ज क‍िया गया था ज‍िससे वो 5 सालों से बचता रहा है. आरोपी जावेद पहले से 14 अपराधों में संलिप्त रहा है.

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img