Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में 12वीं की छात्रा से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

Bulandshahr News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में मेला घूमने आई 12वीं की छात्रा से गैंगरेप होने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक खनन माफिया ने अपने दोस्तों के साथ छात्रा को उठा लिया। फिर कार में डालकर उसे 8 किलोमीटर दूर जंगल में ले गया। दूसरी कार से उसके 2 और साथी वहां पहुंच गए। वहां पर चारों ने छात्रा से गैंगरेप किया। फिर बदहवास हालत में उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए।

घरवाले छात्रा को ढूंढते हुए जब जंगल पहुंचे, तो वह बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। इसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। होश आने पर भी वह किसी से बात नहीं कर रही।

डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा अभी सदमे में है। उसकी काउंसिलिंग की जा रही है। एक आरोपी छात्रा के गांव का है।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर पीड़िता के पिता और परिजन ने थाने में जाकर हंगामा किया। उधर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।

सिखेड़ा गांव की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा कक्षा 12वीं की छात्रा है। वह अपने घर से करीब 8 किलोमीटर दूर पचौता गांव में लगे मेले में घूमने गई थी। छात्रा अपनी भाभी और ताई के साथ गई थी। इसी दौरान बुधवार शाम के समय वह अचानक परिजनों से अलग हो गई। जब परिजनों को उसका पता नहीं चला तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।

पीड़िता के पितां ने बताया कि घटना के करीब 3 घंटे बाद परिवार वाले छात्रा तक पहुंचे, वो बेहाश थी। होश में आने पर उसने घटना की जानकारी दी। परिवार ने बाद परिवार ने गुरुवार सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पिता की तहरीर के अनुसार, दो युवक छात्रा को जबरन कार में बैठाकर ले गए। उसे कुछ समय तक कार में घुमाने के बाद सुनसान स्थान पर ले जाया गया।

पिता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से दरिंदों का एनकाउंटर कराने की मांग की है। उन्होंने कहा- आज हमारी बच्ची के साथ हुआ है, वो कल किसी और की बच्ची के साथ ना हो। इसलिए दरिंदों का सीधे एनकाउंटर योगी जी कराएं। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि ककोड़ पुलिस ने आरोपियों को कुर्सी पर बैठा रखा है।
गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे परिवार ने एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने तुरंत एक्शन नहीं लिया है। इस पर परिवार ने 11 बजे हंगामा शुरू कर दिया। फिर आनन-फानन ने पुलिस ने सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने तीन अन्य साथियों प्रिंस यादव, दीपांशु यादव और एक अन्य का नाम बताया। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लड़की के चाचा ने बताया कि पचौता गांव में लगे मेले में बच्ची गई थी। वहीं से दो लड़के जबरदस्ती उसे मुंह दबाकर गाड़ी में डालकर ले गए। उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आगे की कार्रवाई करने में ढिलाई बरती जा रही है। बच्ची के साथ जो परिजन गए थे, उन्होंने हमे जानकारी दी। हमें सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। कार्रवाई ऐसी हो जो बहन बेटी किसी बाहर निकलने से पहले दहशत में ना रहें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें