Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पार्कों की सफाई नहीं हुई तो होगी कार्रवाई

पार्कों की सफाई नहीं हुई तो होगी कार्रवाई
आवासीय सेक्टरों के पार्कों की नियमित सफाई नहीं हुई तो संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना लगाया जाएगा।

अमर सैनी

नोएडा। आवासीय सेक्टरों के पार्कों की नियमित सफाई नहीं हुई तो संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना लगाया जाएगा। कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टूटे झूले और बेंचों को भी जल्द ठीक कराना होगा। प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक ने सोमवार को पार्क के निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिए।

ओएसडी अभिषेक पाठक ने सोमवार को सेक्टर बीटा-1 में जाकर पार्कों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों की हाजिरी चेक की। मैनेजर और सुपरवाइजर से कहा कि उन्हें हर दिन सफाई की रिपोर्ट देनी होगी। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
पार्क में गंदगी मिली तो मैनेजर और सुपरवाइजर जिम्मेदार होंगे। उन्होंने टूटे झूलों और बेंचों को भी जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सेक्टरवासियों ने ओएसडी को बताया कि उद्यान और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नियमित काम नहीं करते हैं। शिकायत करने पर ही सफाई कराई जाती है। इस पर ओएसडी ने संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार को जल्द व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *