दिल्ली

Babarpur Cycling Rally: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस ने साइकिल यात्रा के जरिए जागरूकता अभियान चलाया

Babarpur Cycling Rally: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस ने साइकिल यात्रा के जरिए जागरूकता अभियान चलाया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

देशभर में कल 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से तिरंगा फहराकर राष्ट्र को संबोधित किया, वहीं विपक्ष भी जनता से जुड़ने और राजनीतिक संदेश देने में सक्रिय रहा। इस कड़ी में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा आयोजित की। इस यात्रा में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ-साथ ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर लोगों को जागरूक किया गया।

देवेंद्र यादव ने बताया कि यह साइकिल यात्रा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया अभियान का हिस्सा है, जिसमें चुनावों में वोट चोरी की संभावित गड़बड़ियों को उजागर किया गया। बाबरपुर से शुरू हुई यह जागरूकता यात्रा लोगों को उनके मताधिकार की अहमियत और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए सजग रहने का संदेश दे रही है।

यात्रा की शुरुआत जिला कांग्रेस कार्यालय से हुई और बाबरपुर विधानसभा के विभिन्न इलाकों में इसका आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। साइकिलों पर तिरंगे झंडे और ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ जैसे नारों वाले पोस्टर लगे थे। लोग रास्ते भर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का संदेश आम जनता तक पहुंचाते रहे।

देवेंद्र यादव ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ बाबरपुर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका संदेश पूरे देश में फैलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी सुरक्षित रहेगा जब जनता अपने वोट की रक्षा खुद करेगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठाएगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह राजनीतिक पहल राजधानी में चर्चा का विषय बनी रही, जहां एक तरफ पीएम मोदी ने विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रवाद पर जोर दिया, वहीं कांग्रेस ने चुनावी पारदर्शिता और मताधिकार की रक्षा को अपना मुख्य संदेश बनाया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players