Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

नई दिल्ली:महिलाओं की कैंसर स्क्रीनिंग से लेकर बच्चों के पोषण पर जोर

नई दिल्ली:महिलाओं की कैंसर स्क्रीनिंग से लेकर बच्चों के पोषण पर जोर
नई दिल्ली:-ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के दौरान लगभग 50 महिलाओं ने कराई स्क्रीनिंग

नई दिल्ली, 30 सितम्बर : सफदरजंग अस्पताल ने अष्टमी के पावन अवसर पर स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान और पोषण माह समारोह के तहत मंगलवार को महिलाओं एवं बच्चों के लिए दो अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए।

इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ संदीप बंसल के नेतृत्व में अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी, वार्ड और चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर में बच्चों को मखाना, फल और स्टेशनरी किट वितरित किए। इसका उद्देश्य बच्चों में पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना था। इस दौरान अस्पताल के नो प्लास्टिक अभियान को भी जोड़ा गया, जिससे पर्यावरण अनुकूल आदतों को बढ़ावा मिल सके।

वहीं, दूसरी ओर सर्जरी विभाग ने महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस और स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया। इस कैंप में लगभग 50 महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई और 100 से अधिक महिलाओं को जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर जांच और नियमित स्क्रीनिंग से ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। कार्यक्रम में एएमएस एवं नोडल अधिकारी डॉ आरपी अरोड़ा और सर्जरी विभाग के मुखिया डॉ राजकुमार छेजारा भी मौजूद रहे।

Tata Motors Demerger 2025: पैसेंजर और कमर्शियल यूनिट अलग, शेयरहोल्डर्स को 1:1 में नए शेयर

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें