निशुल्क शिविर में 200 लोगों की जांच, 26 की आंखों के आपरेशन

निशुल्क शिविर में 200 लोगों की जांच, 26 की आंखों के आपरेशन

पंचकूला। राधी देवी अमरावती पालीक्लिनिक में स्व. लाला अमरनाथ अग्रवाल जी की 17वीं पुण्यतिथि पर निशुल्क आंखों एवं स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक मरीज आए, जिनका स्वास्थ्य जांच किया गया। 26 नेत्र आपरेशन हुए तथा 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

चेयरमैन और पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि शनिवार को सुबह साढ़े 9 से 1 बजे तक यह शिविर लगाया गया, जिसमें विभिन्न स्पेशलिस्ट डाक्टरों द्वारा अलग-अलग बीमारियों की जांच की गई। लाला अमरनाथ अग्रवाल पंचकूला के जाने-माने समाजसेवी थे, जोकि हमेशा दबे कुचले लोगों की मदद के लिए प्रयासरत रहे। उनके प्रयासों से आज भी समाज में अनेक गरीबों की भलाई के कार्य चल रहे हैं। शिविर में मेडिसिन के मेडिसिन स्पेशलिस्ट डा. रामेश्वर चंद्र, आंखों के स्पेशलिस्ट डा. बख्शी गुप्ता, गाइनेकोलाजिस्ट डा. सुरभि गुप्ता, ऑर्थोपेडिशियन विवेक भाटिया, पेडिट्रीशियन डा. डेजी बंसल, स्किन डा. रजत मेहता, डेंटल सर्जन डा. अमृता आहूजा, फिजियोथेरेपी डा. किरण, डा. दीपक, रेडियोलाजिस्ट लवकेश मित्तल, रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डा. लक्षदीप सिंह द्वारा लोगों का चेकअप किया गया। आयुष्मान योजना के अंतर्गत आंखों के आपरेशन एवं लेंस निशुल्क डाले जाएंगे। इस अस्पताल में हरियाणा सरकार, हिमाचल के ईएसआई के सभी कर्मचारियों एवं पेंशन धारकों के आंखों के ऑपरेशन की एंप्लेमेंट की सुविधा भी है।

इस अवसर पर कुलभूषण गोयल, अंजु गोयल, जीवन प्रकाश अग्रवाल, लता अग्रवाल, हरगोविंद गोयल, मीना गोयल, अमृतलाल सिंगला, विक्रम सिंगला, मयंक गोयल, नितिन गोयल, अनीश गोयल, वीरेन गोयल, भाविक गोयल सहित अन्य उपस्थित रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img