Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Police Awards: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर वीरता और सेवा के लिए सम्मानित किए जांबाज जवान

Police Awards: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर वीरता और सेवा के लिए सम्मानित किए जांबाज जवान

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइन्स में 79वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन देशभक्ति और गर्व के माहौल में हुआ। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और उपस्थित पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प दिलाया। शहीदों के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट और साहसिक कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता पदक, सेवा सम्मान चिन्ह, प्रशंसा चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। शहीद आरक्षी सौरभ कुमार की पत्नी को 75 लाख रुपये का चेक भेंट कर उनके बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही, स्व. सुबोध कुमार सिंह, स्व. बिजेंद्र कुमार, स्व. सुनील भाटी और स्व. सौरभ कुमार के परिजनों को भावपूर्ण सम्मान अर्पित किया गया।

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के 13 बहादुर पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और अदम्य साहस के लिए सम्मानित किया गया। थाना फेज-वन के प्रभारी अमित कुमार मान और थाना सेक्टर-20 प्रभारी डीके शुक्ला को डीजीपी डिस्क और सिल्वर मेडल मिला। थाना सेक्टर-39 प्रभारी जितेंद्र सिंह और जारचा थाना प्रभारी सुमनेश कुमार को वीरता पुरस्कार से नवाजा गया। मुख्य आरक्षी विकास तोमर, मोहम्मद रफीक, शैलेंद्र कुमार, कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, पिंकू पंवार और विक्रम सिंह राणा को भी उनके साहस और सेवा के लिए विशेष सम्मान मिला।

अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र, विभिन्न पुलिस उपायुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में पुलिस परिवार ने यह संदेश दिया कि हर परिस्थिति में वे एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े हैं। गौतमबुद्धनगर के सभी थानों और कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गईं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें