उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Market Update: महंगे हुए AC, फ्रिज और कूलर, प्लास्टिक की कीमतों का असर

Noida Market Update: महंगे हुए AC, फ्रिज और कूलर, प्लास्टिक की कीमतों का असर

नोएडा। गर्मी की शुरुआत के साथ ही लोगों को राहत देने वाले उपकरण इस बार महंगे हो गए हैं। बाजार में एसी और फ्रिज की कीमतों में जहां 5 से 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं कूलर के दाम भी 8 से 10 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे माल, खासकर प्लास्टिक की कीमतों में आई तेजी को बताया जा रहा है।

व्यापारियों के अनुसार, वैश्विक उथल-पुथल के चलते प्लास्टिक कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे पीवीसी और अन्य प्लास्टिक उत्पादों की लागत बढ़ गई है। इसका असर केवल एसी, फ्रिज और कूलर तक सीमित नहीं है, बल्कि प्लास्टिक से बनने वाले पाइप, दरवाजे, फर्नीचर जैसे मेज-कुर्सियां और अन्य सामान भी महंगे हो गए हैं। पेंट उद्योग पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

नोएडा के सेक्टर-18, 50, 5, 31, 12-22, 8 और 10 के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों के कारोबारियों का कहना है कि एसी और कूलर जैसे उपकरणों में प्लास्टिक का व्यापक उपयोग होता है। पिछले कुछ महीनों में प्लास्टिक के दाम लगातार बढ़ने के कारण कंपनियों ने अपने उत्पादों की कीमतों में इजाफा कर दिया है, जिसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है।

व्यापारियों का यह भी कहना है कि आने वाले महीनों में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, इन उत्पादों की मांग भी तेजी से बढ़ेगी, जिससे कीमतों में और उछाल आ सकता है। ऐसे में ग्राहकों को इस सीजन में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि कच्चे माल की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले समय में अन्य उपभोक्ता उत्पादों की कीमतों पर भी इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button