Noida mobile theft gang: नोएडा पुलिस ने किया अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 67 मोबाइल और लैपटॉप बरामद

Noida mobile theft gang: नोएडा पुलिस ने किया अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 67 मोबाइल और लैपटॉप बरामद

नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 67 मोबाइल फोन, छह मोबाइल फोल्डर, एक लैपटॉप, मोबाइल अनलॉक करने के उपकरण तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन (40 वर्ष) और गोलू (20 वर्ष) निवासी नया बांस गांव, थाना फेस-1 क्षेत्र के रूप में हुई है। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने तीनों को सेक्टर-14 स्थित गंदे नाले की पटरी के पास से गिरफ्तार किया। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। गिरोह दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुनियोजित तरीके से चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह का बाल अपचारी सदस्य चलती गाड़ियों के सामने आकर चोट लगने का नाटक करता था। जब चालक वाहन से उतरकर स्थिति देखने लगता, तब उसका साथी दूसरी ओर से वाहन की खिड़की खोलकर मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी राहगीरों से मोबाइल छीनने, जेब काटने, पीजी आवासों और बंद मकानों में चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। चोरी किए गए मोबाइल फोन को कम कीमत पर बेच दिया जाता था। जो मोबाइल नहीं बिकते थे, उनके लॉक विशेष उपकरणों और लैपटॉप की मदद से खोलकर उनके पार्ट्स अलग-अलग बेच दिए जाते थे। बरामद सामान में 11 सैमसंग, 10 रेडमी, 10 वीवो, 9 आईफोन सहित विभिन्न कंपनियों के कुल 67 मोबाइल फोन शामिल हैं। इसके अलावा एक एचपी लैपटॉप, मोबाइल रिपेयरिंग और अनलॉकिंग उपकरण तथा दो अवैध चाकू भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों तथा उनके नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से कई अन्य चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img