Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, दो दोस्तों की मौत, दो गंभीर घायल

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में जोगीपुरा-दस्तोई मार्ग पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार मोहल्ला मजीदपुरा निवासी रियाजुद्दीन उर्फ राजू अपने दोस्त सोनू, शिवगढ़ी निवासी गुलफाम और त्रिलोकीपुरम निवासी इजराल के साथ बाइक पर सवार होकर मेरठ रोड से जोगीपुरा-दस्तोई मार्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अचानक संतुलन खो बैठी और बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रियाजुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में सोनू को मेरठ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
गुलफाम उर्फ भूरे और इजराल का स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज जारी है और दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

रियाजुद्दीन की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था और अपने पीछे पत्नी, पांच साल का बेटा और अन्य परिजनों को छोड़ गया है। वहीं सोनू अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था, जो बर्तनों पर निकिल पॉलिश का काम करता था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह सात भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें