दिल्ली

Delhi Elections 2024: दिल्ली चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल की कार्यकर्ताओं से अपील, “पूरे दिल से जुट जाएं”

दिल्ली चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल की कार्यकर्ताओं से अपील, “पूरे दिल से जुट जाएं”

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने जनता के बीच अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए उनसे पूर्ण समर्पण के साथ चुनाव प्रचार में जुटने की अपील की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एक-दो महीने के लिए अपने काम से छुट्टी लेकर या प्रतिदिन कुछ घंटे निकालकर पार्टी के प्रचार में योगदान दें।

केजरीवाल ने कहा कि जेल से रिहा होने के बाद वह लगातार अपने कार्यकर्ताओं और जनता से मिल रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जो दिल्ली से बाहर हैं वे दिल्ली आकर इस अभियान में शामिल हों और जो दिल्ली में ही हैं वे अपने कार्य से समय निकालकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में मदद करें। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी की ओर से विशेष कार्य सौंपे जाएंगे और कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि वे किसी बात पर क्रोधित होते हैं तो श्री राम का नाम लें और शांत रहें।

केजरीवाल ने भावुकता के साथ कार्यकर्ताओं को बाबा साहब अंबेडकर के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान से मिली समानता और सम्मान उनकी प्रेरणा है। अपने जोशपूर्ण संदेश में केजरीवाल ने भरोसा जताया कि आम आदमी पार्टी देश की अकेली उम्मीद है और इसे सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से जुटना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए अंत में कहा, “हम जीतेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players