Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Air Pollution: दिल्ली में धूल प्रदूषण पर काबू पाने के लिए शुरू हुआ ‘मिस्ट स्प्रे ड्रोन’ का इस्तेमाल

दिल्ली में धूल प्रदूषण पर काबू पाने के लिए शुरू हुआ ‘मिस्ट स्प्रे ड्रोन’ का इस्तेमाल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण से गैस का चैंबर बना हुआ है. आनंद विहार इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित है. आतिशी सरकार की तरफ से आनंद विहार को दिल्ली का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट घोषित किया गया है. शुक्रवार से यहां पर प्रदूषण की रोकथाम के लिए ड्रोन से पानी का छिड़काव शुरू किया गया. छिड़काव के दौरान दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय भी मौजूद थे.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, ‘प्रमुख हॉटस्पॉट पर प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 200 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिन इलाकों में ट्रक (एंटी-स्मॉग गन लगे) नहीं पहुंच सकते, वहां ड्रोन से पानी का छिड़काव किया जाएगा। इसके लिए आनंद विहार में एक डेमो भी आयोजित किया गया। प्रत्येक ड्रोन 15 लीटर पानी ले जा सकता है। डीपीसीसी ने अलग-अलग हॉटस्पॉट में इस्तेमाल किए जाने वाले 3 ड्रोन के लिए टेंडर जारी किया है। ड्रोन के इस्तेमाल की प्रभाव रिपोर्ट के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा.

दिल्ली सरकार ने दीपावली के बाद प्रदूषण को खत्म करने के लिए आर्टिफिशियल रेन करने की तैयारी की थी, लेकिन इसके लिए करीब 11 विभागों से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानी एनओसी की जरूरत थी. इस एनओसी के लिए पर्यावरण मंत्री की तरफ से केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को कई बार पत्र भी लिखा गया लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई बैठक या महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लिया जा सका है. ऐसे में इस बार भी दिल्ली में आर्टिफिशियल रेन नहीं हो पाएगी. ऐसे में दिल्ली सरकार ने दिल्ली के हॉटस्पॉट इलाकों में ड्रोन से पानी छिड़काव करने की तैयारी की है.

पर्यवरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली के हॉटस्पॉट इलाकों में अन्य इलाकों की तुलना में प्रदूषण ज्यादा होता है. हॉटस्पॉट वाले इलाकों में गाड़ियों से पानी का छिड़काव किया जाता है लेकिन कई जगह ऐसी होती है जहां पर गाड़ियां नहीं जा सकती हैं. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की ओर से प्रदूषण की रोकथाम के लिए ड्रोन से पानी के छिड़काव की योजना बनाई है. यहां पर पानी की छिड़काव के बाद स्टडी करेंगे, यदि प्रदूषण की स्थिति में सुधार देखा जता है तो दिल्ली के अन्य हॉटस्पॉट वाले इलाकों में ड्रोन से पानी का छिड़काव किया जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *