Greater Noida: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार एडवरटाइजिंग पोल से टकराई, 3 की मौत

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार एडवरटाइजिंग पोल से टकराई, 3 की मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने नोएडा शहर के साथ नोएडा प्राधिकरण को भी शोक मे डूबा दिया। दरअसल खबर है कि नोएडा – ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस पर एक बड़ा हादसा हुआ। जहां सेक्टर 126 के पास एक कार यूनीपोल से टकरा गई। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस हादसे में नोएडा प्राधिकरण में तैनात जूनियर इंजीनियर के दो बेटों समेत तीन की मौत हो गई। घटना से प्राधिकरण में शोक की लहर है। डीसीपी नोएडा जोन-1 रामबदन सिंह ने बताया कि यह हादसा आज सुबह लगभग 7:30 बजे कोतवाली-126 क्षेत्र के अंतर्गत मयूर चौराहे के सामने हुआ। एक टाटा टियागो कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े एक पोल से टकरा गई। इस हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों लोगों को मृत घोषित कर दिया।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img