Uttar Pradesh : ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 68 लाख की साइबर ठगी, व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर फंसाया शिकार

Hapur News : साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक व्यक्ति से 68 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ताज एंक्लेव खिचरा निवासी अतहर अंसारी को कुछ समय पहले एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को ऑनलाइन ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताते हुए निवेश के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद उसे “डी-14 स्टॉक वेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया गया, जहां लगातार फर्जी स्क्रीनशॉट और मुनाफे के संदेश साझा कर उसका भरोसा जीता गया।

ठगों के झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग चरणों में विभिन्न खातों में कुल 68 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उसने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो पहले उसे टालमटोल किया गया और बाद में अचानक ग्रुप बंद कर सभी संपर्क खत्म कर दिए गए, जिससे उसे ठगी का अहसास हुआ।

पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की, जिसके बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img