Mohit Baba Gang Busted: दिल्ली पुलिस ने कुख्यात मोहित उर्फ बाबा गैंग का किया भंडाफोड़, 4 बदमाश गिरफ्तार

Mohit Baba Gang Busted: दिल्ली पुलिस ने कुख्यात मोहित उर्फ बाबा गैंग का किया भंडाफोड़, 4 बदमाश गिरफ्तार
रिपोर्ट: तीर्थांकर सरकार

दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात “मोहित उर्फ बाबा गैंग” का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने गैंग के चार मुख्य सदस्यों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अत्याधुनिक अवैध पिस्टल, एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर खुलेआम हथियार लहराकर दहशत फैलाने का काम कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस उर्फ मोहित उर्फ बाबा, राधे, शांतनु उर्फ चिका और एक सीसीएल के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी मोहित उर्फ बाबा जहांगीर पुरी इलाके का कुख्यात अपराधी बताया जा रहा है, जो हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पैरोल जंपर भी है और इलाके में फायरिंग कर सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर लोगों में डर का माहौल बनाता था।

पुलिस के मुताबिक 8 मई 2026 को जहांगीर पुरी निवासी शोएब ने शिकायत दी थी कि उसके भाई जुनैद कुरैशी की हत्या के मामले को लेकर पुरानी रंजिश के चलते मोहित उर्फ बाबा ने इंस्टाग्राम कॉल के जरिए उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि मोहित और उसके साथियों ने शिकायतकर्ता के घर के बाहर फायरिंग भी की और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया।

इसके बाद 11 मई को दो युवक पिस्टल लेकर शिकायतकर्ता के घर के बाहर पहुंचे और फायरिंग की कोशिश की। मामले में जहांगीर पुरी थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर वायरल उन वीडियो पर पड़ी जिनमें आरोपी खुलेआम हथियारों के साथ नजर आ रहे थे।

तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि आरोपी शकरपुर स्थित जेजे कॉलोनी इलाके में अपने साथियों से मिलने आने वाला है। इसके बाद इंस्पेक्टर सोमिल शर्मा और एसीपी ऑपरेशन सेल की निगरानी में पुलिस टीम का गठन किया गया। देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मोहित उर्फ बाबा को पीछा कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.65 एमएम की अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने कई सनसनीखेज खुलासे किए। उसने वर्ष 2020 में हुए जुनैद हत्याकांड में अपनी भूमिका स्वीकार की और अपने साथियों राधे, शांतनु, नितीश, अरमान और एक नाबालिग के साथ कई आपराधिक वारदातों में शामिल होने की बात कबूली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने राधे और शांतनु को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को पकड़ा गया। राधे के कब्जे से भी एक अवैध पिस्टल बरामद की गई।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मोहित उर्फ बाबा पर दिल्ली के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या की कोशिश, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। वहीं राधे पर भी लूट और स्नैचिंग के कई केस दर्ज बताए गए हैं।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से इलाके में होने वाली संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया गया है। पुलिस अब गैंग के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

Hot this week

Rabupura Firing: मामूली विवाद में दो पक्षों में चलीं गोलियां, दो लोग गंभीर घायल

Rabupura Firing: मामूली विवाद में दो पक्षों में चलीं...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img