भारत

अनुष्ठान के बाद मंदिर के कपाट बंद

अनुष्ठान के बाद मंदिर के कपाट बंद

अमर सैनी

नोएडा। भगवान जगन्नाथ स्वामी, बड़े भाई बलभद्र और बहन देवी 15 दिनों तक भक्तों को दर्शन नहीं देंगे। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में 22 जून को अनुष्ठान के बाद भगवान जगन्नाथ मंदिर के कपाट भक्तों के लिए बंद कर दिए गए। इसके कारण भक्त भगवान जगन्नाथ के दर्शन नहीं कर पा रहे।
इस्कॉन मंदिर के मीडिया प्रभारी अरुन सैनी ने बताया कि ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर भगवान की स्नान यात्रा के दिन भगवान का विशेष अनुष्ठान किया गया था। इसके बाद से इस्कॉन में भगवान जगन्नाथ मंदिर के कपाट बंद हैं। उन्होंने बताया कि 15वें दिन भगवान भक्तों को दर्शन देंगे। इसके बाद भगवान की रथयात्रा निकाली जाएगी। इसमें भगवान जगन्नाथ के साथ भगान बलदेव और महारानी सुभद्रा भी रथ पर सवार होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players