Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश : हापुड़ बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

Hapur News : हापुड़ बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को विभिन्न पदों पर 31 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद पर तीन, सचिव पद पर दो प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के समर्थक मौजूद रहे।

मुख्य चुनाव अधिकारी संदीप कुमार त्यागी एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार त्यागी, देवेंद्र सिंह (नवादा), पुरुषोत्तम वर्मा, सचिव पद पर रवि कुमार, कुलदीप सिंह तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मंजूर अहमद, मुकुल कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद मुशाहिद, रमेश चंद लोधी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पवन तोमर, कुलदीप शर्मा, गौरव शर्मा, सहसचिव प्रशासन पद पर सुर्जन सिंह सैनी, सलीम, सरफराज अली, सहसचिव पुस्तकालय पद पर आशीष शर्मा, विमल कुमार, सह सचिव प्रकाशन पद पर हर्षित जिंदल, वरिष्ठ सदस्य पद पर रामअवतार सिंह तोमर, सुधीर कुमार राणा, देवेंद्र कुमार (सागर), दिलशाद चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, जमील अहमद, कनिष्ठ सदस्य पद पर अतुल कुमार, कुलदीप कुमार, दीपक कुमार शर्मा, सचिन कुमार शर्मा, मोहम्मद अनस कुरैशी, बिजेंद्र सिंह, आमिर खान ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत पांच जनवरी को नाम वापसी होगी। आठ जनवरी को टेंडर वोट डाले जाएंगे, जबकि नौ जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मत होगा। इसके अगले दिन 10 जनवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी ¹।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें