Faridabad Crime: फरीदाबाद तिगांव में नाबालिग से दुष्कर्म, दोनों आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार

Faridabad Crime: फरीदाबाद तिगांव में नाबालिग से दुष्कर्म, दोनों आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad Crime: फरीदाबाद के थाना तिगांव क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 36 घंटे में मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना तिगांव और अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता पाई।

पीड़िता ने 4 मई को शिकायत दी थी कि 3 मई की सुबह स्कूल जाते वक्त दो युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाया और सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले में पोक्सो एक्ट और अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

डीसीपी बल्लभगढ़ राजकुमार वालिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी इंतजार और उसके साथी विकास, दोनों निवासी गांव चांदपुर थाना छांयसा, को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई एसेंट कार भी बरामद कर ली गई है। घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम ने किया है।

दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रखने का भरोसा दिलाया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img