Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर AAP नेता बोले- दिल्ली सहित देश में देशभर के लोग खौफजदा हैं

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर AAP नेता बोले- दिल्ली सहित देश में देशभर के लोग खौफजदा हैं

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बड़ा बयान दिया है। साथ ही कानून और व्यवस्था को लेकर बीजेपी पर हमला भी बोला है। वही दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, “कल की यह घटना बेहद दर्दनाक है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है, और इस तरह की घटनाएं पिछले 1-2 महीनों से दिल्ली में भी बढ़ रही हैं।” गोपाल राय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “दिल्ली और मुंबई, दोनों की कानून-व्यवस्था भाजपा के अधीन है। मुझे लगता है कि गृह मंत्री और भाजपा सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।”

दूसरी ओर AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “मुंबई में भाजपा की सरकार है और आप देख ही रहे हैं कि वहां की कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है, उनके नेता की हत्या कर दी गई है। दिल्ली में भी केंद्र सरकार के पास कानून व्यवस्था है और यहां हालात मुंबई जैसे होते जा रहे हैं।” सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, “भा‍जपा की केंद्र और राज्य सरकारें अपना सारा समय राजनीति में बिताती हैं, उनके पास शासन के लिए समय नहीं है।” उन्होंने सवाल किया, “हमें नहीं पता कि कार्रवाई होगी या नहीं, लेकिन क्या ऐसा हुआ है कि दिल्ली और मुंबई में इतने सारे गैंगस्टर सक्रिय हो गए हैं? क्या सरकार उन्हें बढ़ावा दे रही है? यह एक बहुत गंभीर स्थिति है।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *