Vijayadashami: आईपी एक्सटेंशन दशहरा उत्सव में CM आतिशी हुई शामिल, सांसद हर्ष मल्होत्रा और डॉ. हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

आईपी एक्सटेंशन दशहरा उत्सव में CM आतिशी हुई शामिल, सांसद हर्ष मल्होत्रा और डॉ. हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली की आईपी एक्सटेंशन इलाके में श्री रामलीला कमिटी इंद्रप्रस्थ द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी शामिल हुई. इस मौके पर उन्होंने सांकेतिक रूप से तीर चला कर रावण का वध किया. इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा,पूर्व मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी मौजूद थे. श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री को गदा और स्मृति चिन्ह भेंट किया, इसके साथ ही कमेटी ने हर्ष मल्होत्रा और डॉ हर्षवर्धन का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट की.

इस मौके पर आतिशी ने कहा की विजयादशमी के अवसर पर पूर्वी दिल्ली की मशहूर रामलीला कमिटी इंद्रप्रस्थ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया. रावण दहन की ये परंपरा हमें याद दिलाती है कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली हो, अच्छाई की विजय निश्चित है. इस मौके पर हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि लाखों साल पहले भगवान श्री राम ने जो मर्यादा स्थापित की थी वह आज भी प्रासंगिक है.उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से भी हम भगवान श्री राम के मर्यादा को अपने नई पीढ़ी तक पहुंचाते हैं. इसके लिए रामलीला कमेटी बधाई के पात्र हैं. इस मौके पर डॉ हर्षवर्धन ने लोगों को विजयादशमी की बधाई दी.

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img