Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

बिना परमिट और बिना नंबर की गाड़ी हरियाणा की सड़क में नहीं चलने दी जायेगी – विज

विज
बिना परमिट और बिना नंबर की गाड़ी हरियाणा की सड़क में नहीं चलने दी जायेगी - विज

बिना परमिट और बिना नंबर की गाड़ी हरियाणा की सड़क में नहीं चलने दी जायेगी – विज

नांगल चौधरी/चंडीगढ़, 22 जनवरी- हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के मुख्य मार्गों पर ऑटोमेटिक सिस्टम लगाने पर अध्ययन भी किया जा रहा है जिसके माध्यम से यह पता चल जाएगा कि अमुक गाड़ी सड़क पर चलने के लायक है या नहीं है। इसके अलावा, हरियाणा रोडवेज को बेहतर बनाने के लिए पूरे हरियाणा की कंडम बसों का सर्वे भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधन डीजल- पेट्रोल अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है और इस धरती को प्रदूषण से बचाने पर भी हमारा जोर है इसलिए हमारा इलेक्ट्रिक बसों पर भी पूरा बल रहेगा।

श्री विज जयपुर में गत दिवस आयोजित ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में शिरकत करने के उपरांत वापसी के समय आज नांगल चौधरी में ठहराव के दौरान मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि जयपुर में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर चर्चा और विचार विमर्श किया गया है और आज मैं इस बैठक से वापस आ रहा हूं।

मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि सुरक्षित स्कूल वाहन नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, इस संबंध में उन्होंने कहा कि “हाल ही में उनके द्वारा कैथल में एक स्कूल के विरुद्ध कार्रवाई करवाई गई है। इसलिए वे सभी स्कूल संचालकों से आह्वान करते हैं कि स्कूल वाहन से संबंधित नियम के अनुसार कार्य करें अन्यथा जो मेरे शिकंजे में आ गया मैं उसे नहीं बक्शूंगा”।

खनन क्षेत्र में ओवरलोड की समस्या को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “बिल्कुल यह सही है कि ओवरलोडिंग से सड़के भी टूटती हैं, लोगों की जिंदगी भी जाती है, चोरी भी होती है और भ्रष्टाचार भी होता है”। उन्होंने बताया कि “अभी हाल ही में दिल्ली में देश के सभी परिवहन मंत्रियों की एक बैठक थी, उसमें एक विचार आया है कि एक गैजेट स्थापित जाएगा जिसके ऊपर वजन आ जाएगा क्योंकि इस तरह की ओवरलोडिंग के मामले को लेकर सभी चिंतित है”।

श्री विज ने बताया कि “गत दिनों यह बैठक केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्रीनितिन गडकरी जी ने ली थी और नितिन गडकरी जी की अपने सब्जेक्ट में पूरी मास्टरी है। इस बैठक के दौरान ओवरलोडिंग का यह मामला आया था और उसके अंदर ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। उस दौरान बैठक में मैंने स्वयं ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के पदाधिकारियों को कहा कि आपकी इतनी बड़ी एसोसिएशन है तो आप अपने लिए स्वयं नियम निर्धारित करें कि हम ओवरलोडिंग गाड़ी नहीं चलाएंगे, ओवर स्ट्रक्चर्ड गाड़ी को नहीं चलाएंगे और स्टाफ के भी ड्यूटी के घंटे निर्धारित होंगे। क्योंकि एक व्यक्ति सुबह गाड़ी पर बैठता है और 15 से 20 घंटे गाड़ी चलाता है और दुर्घटना होने की पूरी संभावना रहती हैं। इसलिए ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन कोई ना कोई सिस्टम खुद बना ले अन्यथा अगर सरकार बनाएगी तो सख्ती से लागू करेगी”।

 

हरियाणा रोडवेज के बेड़े में बसों की खरीद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “अभी हाल ही में 550 बसें खरीदने के लिए पिछले दिनों हुई हाई पावर परचेज कमेटी में मंजूरी मिली है। इसके अलावा, पूरे हरियाणा की कंडम बसों का सर्वे भी करवा जा रहा है। वहीं , दूसरी ओर हरियाणा के मुख्य मार्गों पर ऑटोमेटिक सिस्टम लगाने पर अध्ययन किया जा रहा है जिसके माध्यम से यह पता चल जाएगा कि अमुक गाड़ी सड़क पर चलने के लायक है या नहीं है क्योंकि आमतौर पर जब गाड़ी चेकिंग के लिए जाती है और वहां पर अमुक अधिकारी किसी गाड़ी को रिजेक्ट करता है और किसी को सेलेक्ट कर दिया जाता है, यह सब खेल होता है यह सब जानते हैं। इसलिए हम इस पर भी विचार कर रहे हैं”।

इलेक्ट्रिक बसों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “अभी फिलहाल इलेक्ट्रिक बसें शहरों में ही है और अभी यह कुछ शहरों में है कुछ में नहीं है लेकिन हम इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा देना चाहते हैं क्योंकि जो प्राकृतिक संसाधन डीजल- पेट्रोल अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है और इस धरती को प्रदूषण से बचाने पर भी हमारा जोर है इसलिए हमारा इलेक्ट्रिक बसों पर भी पूरा बल रहेगा”।

हरियाणा की विभिन्न सड़कों से बिना परमिट के बहुत सी स्लीपर बसें दिल्ली आती जाती हैं, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे में मैंने सभी आरटीओ की मीटिंग बुलाई है। उन्होंने कहा कि बिना परमिट और बिना नंबर की गाड़ी हरियाणा की सड़क नहीं चलने दी जायेगी तथा इस बारे में मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि बिना नंबर और बिना परमिट की कोई भी गाड़ी हरियाणा की सड़कों पर नजर नहीं आनी चाहिए”।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें