पल्स पोलियो अभियान, नोएडा: पल्स पोलियो का अभियान शुरू

अमर सैनी
पल्स पोलियो अभियान, नोएडा।पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को बच्चों को दवा पिलाई गई। अभियान 16 दिसंबर तक चलेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने निठारी स्थित स्कूल से अभियान का उदघाटन किया। जिले के लगभग 4.2 लाख बच्चों को दवा पिलाई जाएगी है। रविवार को बूथ पर दवा पिलाई गई। 9 से 13 दिसंबर तक स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएगी। डेढ़ दशक से अधिक समय से जिले में पोलियो का एक भी मामला सामने नहीं आया है। पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत के मौके पर सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ आर के सिंह, डबल्यूएचओ, यूनिसेफ, जेएसआई , यूएनडीपी आदि के अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img