Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को हेल्थ एंबेसडर बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को हेल्थ एंबेसडर बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को हेल्थ एंबेसडर बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का किया गया आयोजन

कार्यशाला में 296 हेल्थ एंबेसडरों को दी गई ट्रेनिंग

रिपोर्ट :पार्वती

पंचकूला, 14 अगस्त: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा डाईट सेंटर सेक्टर- 2 में शिक्षकों को हेल्थ एंबेसडर बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी के 150 स्कूलों (कक्षा 6 वीं से 12वीं) के प्रत्येक स्कूल से दो- दो शिक्षकों ने भाग लिया, जिसमें कुल 296 हेल्थ एंबेसडरों को ट्रेनिंग दी गई।

सिविल सर्जन, डॉक्टर मुक्त कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन और मजबूती से कार्य करने के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग को मिलकर काम करना होगा। उन्होने सभी शिक्षकों द्वारा इस कार्यक्रम में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

इसके अलावा उप सिविल सर्जन, डॉक्टर शिवानी सतीजा, आरकेएसके ने इस कार्यक्रम के उद्देश्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाना बहुत जरूरी है तभी वह अच्छी तरह से शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे।

ट्रेनिंग में शिक्षकों के साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता, किशोरों के खान-पान, किशोर- किशोरी समानता, नशे के दुष्प्रभाव, किशोरावस्था की समस्याएं, एचआईवी/ एड्स, एनीमिया आदि विषयों की बारीकी से चर्चा की गई। ताकि बच्चों में इन विषयों के बारे में जागरूकता बढ़ सके। इस अवसर पर सबको एसएचडब्लयूपी मोबाइल एप्लीकेशन की भी ट्रेंिनग दी गई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्या प्रशिक्षक के रूप में शिक्षा विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डाइट सुनीता सूरा, बीआरपी भावना, बीआरपी विवेक सांगवान, स्वास्थ्य विभाग से एचएमओ रायपुररानी ,डॉक्टर शिल्पा, डॉक्टर दीप्ति उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *