दिल्ली के कार शोरूम फायरिंग केस में पुलिस का एक्शन, हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर को एनकाउंटर में किया ढेर

दिल्ली के कार शोरूम फायरिंग केस में पुलिस का एक्शन, हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर को एनकाउंटर में किया ढेर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिमांशु भाऊ गैंग के एक शूटर को एनकाउंटर ढेर कर दिया और एक अन्य साथी अभिषेक उर्फ चूरन को गिरफ्तार कर लिया है. 6 मई को वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर में एक कार के शोरूम पर दो लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी. बता दें कि दिल्ली के तिलक नगर इलाके में कार शोरूम पर फायरिंग मामले में भी इसी गैंग का हाथ था. जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में हिमांशु भाऊ गैंग का सदस्य अजय उर्फ ​​गोली मारा गया. यह मुठभेड़ शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के रोहिणी सेक्टर 29 में स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने की. अजय उर्फ ​​गोली तिलक नगर में कार शोरूम में फायरिंग की घटना में शामिल था. उसके एक साथी को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की क्राइम ब्रांच ने कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़ा था. दरअसल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मृतक शूटर के शाहबाद डेयरी में होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद शाहबाद डेयरी इलाके में पुलिस ने शूटर को घेरने की कोशिश की, लेकिन शूटर ने पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए शूटर को मार गिराया. शूटर की पहचान अजय के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और आगे की जांच की जा रही है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img