Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

Katra Landslide: कटरा में भूस्खलन से 30 की मौत, वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई

Katra Landslide
Katra Landslide: कटरा में भूस्खलन से 30 की मौत, वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई

Katra Landslide: कटरा में भूस्खलन से 30 की मौत, वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई

कटरा (जम्मू-कश्मीर)। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर अर्धकुंवारी क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास अचानक बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ। शुरुआती जानकारी में 8 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायलों की पुष्टि हुई थी, लेकिन राहत और बचाव कार्य आगे बढ़ने के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 30 तक पहुंच गई है।भूस्खलन इतना भयावह था कि कई लोग मलबे के नीचे दब गए।

एनडीआरएफ, सीआरपीएफ और भारतीय सेना के जवान लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मलबे में अब भी कई लोग फंसे हो सकते हैं।इस प्राकृतिक आपदा से इलाके का बुनियादी ढांचा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। अब तक तीन पुल टूट चुके हैं और जम्मू–पठानकोट नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। हालात को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें