Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सिलेंडर विस्फोट, दो घायल, पुलिस जांच में जुटी

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा के गांव खेड़ा स्थित एक घर में शुक्रवार को सिलेंडर फटने से कमरे की छत गिर गई। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। विस्फोट की सूचना पर तुरंत पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव खेड़ा में जयप्रकाश तोमर का मकान है। इस मकान में छह कमरे बने हुए हैं। जिसमें रामकिशोर शर्मा किराये पर रहते हैं। शुक्रवार सुबह को सिलेंडर फटने से रामकिशोर शर्मा के कमरे की छत और दीवार ढह गिर गई।

इस हादसे में रामकिशोर शर्मा और मकान स्वामी का पुत्र पवन तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मदन गोस्वामी को हल्की चोट आई है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि घायल राजकिशोर बिहार के गोपाल गंज का रहने वाला है, जबकि मदन गोस्वामी उत्तराखंड का निवासी है। पवन तोमर ग्राम खेड़ा का निवासी है।

धमाके की सूचना मिलते ही सीओ पिलखुवा अनीता चौहान, पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह भारी पुलिस बल, फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की जांच शुरू करते हुए घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें