Delhi Crime: पत्नी ने सोते पति पर खौलता तेल डाला, फिर जख्मों पर मिर्च रगड़ी

Delhi Crime: पत्नी ने सोते पति पर खौलता तेल डाला, फिर जख्मों पर मिर्च रगड़ी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दक्षिणी दिल्ली के आंबेडकर नगर इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने ही पति पर सोते समय खौलता हुआ तेल डाल दिया और जब वह दर्द से तड़पने लगा, तो उसके जख्मों पर लाल मिर्च छिड़क कर रगड़ दी। पीड़ित की चीखें सुनकर मकान मालिक वहां पहुंचे और तत्काल उसे मदन मोहन मालवीय अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वह आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित अपनी पत्नी और एक छोटी बेटी के साथ मदनगीर इलाके में किराए के मकान में रहता है। वह एक निजी फार्मा कंपनी में काम करता है और उसकी शादी को आठ साल हो चुके हैं। बताया गया कि दो साल पहले पत्नी ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। लेकिन हाल ही में महिला ने फिर से सीएडब्ल्यू सेल में शिकायत दर्ज की थी।

घटना वाली रात जब युवक कमरे में सो रहा था, तभी उसकी पत्नी ने उबलता तेल डाल दिया। जलन और दर्द से पीड़ित तड़प उठा, इसी बीच पत्नी ने उस पर मिर्च डाल दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर मकान मालिक ऊपर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। अंदर का नजारा देखकर उन्होंने तुरंत पड़ोस में रहने वाले पीड़ित के जीजा को बुलाया और उसे अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img