Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

पानी के विवाद में बुजुर्ग महिला समेत तीन को पीटा

पानी की सप्लाई बंद करने का विरोध करने पर आरोपियों ने बुजुर्ग महिला समेत अन्य लोगों से मारपीट की
पानी की सप्लाई बंद करने का विरोध करने पर आरोपियों ने बुजुर्ग महिला समेत अन्य लोगों से मारपीट की

अमर सैनी

नोएडा। पानी की सप्लाई बंद करने का विरोध करने पर आरोपियों ने बुजुर्ग महिला समेत अन्य लोगों से मारपीट की। घायल बुजुर्ग महिला के बेटे ने इस मामले में दो महिला समेत चार लोगों के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज कराया है।
अरुण विहार निवासी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि उसके घर की पानी की सप्लाई 17 मार्च को सौरभ चावला ने बंद कर दी। ब्रिजेश ने इसकी शिकायत नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से की। अगले दिन नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी और सेक्टर-37 चौकी प्रभारी ने सौरभ चावला से संपर्क करने का प्रयास किया। आरोप है कि कई बार बुलाने पर भी सौरभ नहीं आए। प्राधिकरण की टीम ने मौखिक आदेश देते हुए ब्रिजेश से कहा कि वह घर के पानी की समस्या को प्लंबर बुलाकर ठीक कराएं। प्लंबर का सामान लेने के लिए ब्रिजेश जब दुकान पर जा रहा था, तभी रास्ते में सौरभ चावला के दो साले, उनकी पत्नी और एक अन्य महिला मिल गईं। सभी ने मिलकर ब्रिजेश की पत्नी संतोष, 74 वर्षीय बुजुर्ग मां और बेटी के साथ मारपीट की। ब्रिजेश की बेटी जब घटना का वीडियो बनाने लगी तो आरोपियों ने उसे थप्पड़ मारकर मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने संतोष का कान भी खींचा। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *