उत्तर प्रदेश, नोएडा: बारिश और जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ाई

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।जन्माष्टमी के दिन दोपहर बाद शहर के कई हिस्सों में बारिश व जाम की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों के रास्तों में बदलाव की वजह से लोगों को ज्यादा दिक्कत हुई। सेक्टर-33ए स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के कार्यक्रम के चलते रास्तों में बदलाव किया गया था। सेक्टर-53 गिझौड़ चौराहे से सेक्टर-24 एनटीपीसी अंडरपास के ऊपर तक का रास्ता वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद था। ऐसे में सभी वाहन सेक्टर-25ए मोदी मॉल चौराहे से एडोब, सेक्टर-54 पुलिस चौकी होते हुए गंतव्य की ओर जा रहे थे। ऐसे में इस रास्ते पर वाहनों का दबाव अधिक था।

सेक्टर-24 ईएसआई अस्पताल से लेकर सेक्टर-25ण् मोदी मॉल चौराहे के पास तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी। एडोब चौराहे पर बत्ती बंद कर पुलिसकर्मी वाहनों को निकाल रहे थे। मोदी मॉल के सामने लालबत्ती को पार करने में वाहन चालकों को पौने घंटे तक का समय लग रहा था। यही स्थिति सेक्टर-33ए शिल्प हॉट के सामने सेक्टर-35 रोड की तरफ थी। व्यवस्था संभालने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात थे। इसके अलावा शहर के कुछ और हिस्सों में जाम की परेशानी हुई। शहर के कुछ हिस्सों में बारिश की वजह से भी लोगों को परेशानी हुई। सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम से सेक्टर-16ए फिल्म सिटी व नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे की ओर काफी तेज बारिश हुई। इससे कई जगह पानी भर गया। सेक्टर-10 और टेलीफोन के सामने बने बने यू-टर्न सहित कई जगह अंडरपास में पानी भरे से लोगों को दिक्कत हुई।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img