Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -जरी, गोटे, मोती से बनी पोशाक, 500 व्यंजनों का लगेगा भोग, मंदिर पहुंच रही भीड़

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा से मनाया जा रहा है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और सजावट के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नोएडा स्थित इस्कॉन मंदिर में भी आज भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। यहां भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर देर रात 12 बजे तक विशेष कार्यक्रम होंगे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इस्कॉन मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। यहां दर्शन के लिए महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग पंक्तियां है। पंडाल के सुन्दर दिखने के लिए जगह जगह पर पुष्पों एवं अन्य सामग्री से सजावट की गई है। सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए DOOR FRAME METAL DETECTOR (DFMD) से होकर गुजारा जा रहा है। साथ ही HAND HELD METAL DETECTOR से सभी की जांच की जा रही है।
मंदिर को लाइट व झालरों से सजाया गया

चार महीने तैयार हो रही पोशाक
जन्माष्टमी पर भगवान को तीन नई पोशाक एवं नवीन आभूषण अर्पित किए जाएंगे।ये जरी , गोटे, मोती मनकों से सुशोभित ये सभी पोशाक एवं आभूषण मन्दिर के ही प्रशिक्षित भक्त पिछले चार माह से मन्दिर में ही तैयार कर रहे हैं। भगवान को गुलाब, चमेली, जूही, चम्पा, गेंदा, ऑर्किड, कॉर्नेशन, रजनीगन्धा इत्यादि सुंदर सुगंधित पुष्पों से बनी माला पहनाई जाएगी।

भगवान को चढ़ेगा 500 व्यंजनों का भोग
भगवान को देश विदेश के 500 से भी अधिक व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। जिसमें माखन मिश्री सहित विभिन्न प्रकार के केक , बिस्किट, पेस्ट्री, पेटीज, पिज्जा, पास्ता, लजानिया, टैकोज़, परांठे, पूरी, कचौड़ी, लड्डू, खीर, शेक, मिठाइयां एवं नमकीन आदि होंगे।ये सभी व्यंजन इस्कॉन नोएडा मन्दिर से जुड़ी महिलाओं द्वारा मंदिर की ही रसोई में तैयार किए जाते हैं। ये महिलाएं पिछले 20 सालों से भगवान के लिए भोग बना रही हैं एवं जिस प्रकार माता यशोदा कान्हा के लिए भोग बनाती थीं।उसी भाव से ये महिलाएं हरे कृष्ण का कीर्तन करते हुए भोग बनाती हैं। भगवान का सुन्दर पञ्च गव्य अभिषेक होगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें