Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida School Development: ग्रेनो के नौ सरकारी विद्यालयों का होगा कायाकल्प, पांच करोड़ से होंगे विकास कार्य

Noida NCR News in Hindi

Greater Noida School Development: ग्रेनो के नौ सरकारी विद्यालयों का होगा कायाकल्प, पांच करोड़ से होंगे विकास कार्य

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के कई गांवों में स्थित सरकारी विद्यालयों की हालत सुधारने के लिए जल्द ही बड़े स्तर पर विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा नौ गांवों के सरकारी स्कूलों को संवारने की योजना तैयार की गई है, जिसके तहत स्कूल भवनों की मरम्मत, अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, रंगाई-पुताई और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन कार्यों पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। प्राधिकरण द्वारा जल्द ही इसके लिए निविदा जारी की जाएगी।

यह कार्य प्रदेश सरकार की कायाकल्प योजना के तहत किया जाएगा, जिसका उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाना और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी निजी विद्यालयों की तरह बेहतर सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए स्कूलों का सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण किया जा रहा है।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के खानपुर, गिरधरपुर, सिरसा, बिरौंडी, बिरौंडा, घंघौला, चूहड़पुर खादर, सलेमपुर गुर्जर और बल्ला की मढैया गांवों में स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को इस योजना में शामिल किया गया है। इन विद्यालयों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाएगा, वहीं पुराने और जर्जर भवनों की मरम्मत भी की जाएगी।

इसके अलावा स्कूलों में रंगाई-पुताई, फर्नीचर की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ सिस्टम और हैंडपंप लगाए जाएंगे। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में चारदीवारी का निर्माण भी कराया जाएगा, ताकि स्कूलों का वातावरण सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके।

प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि कई सरकारी विद्यालयों के भवन वर्षों पुराने होने के कारण जर्जर हो चुके हैं। ऐसे में इनका नवीनीकरण बेहद जरूरी हो गया है। जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराई जाती है, जिसके आधार पर प्राधिकरण चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराता है।

इसी के साथ प्रधानमंत्री श्री योजना के तहत भी सरकारी विद्यालयों को हाईटेक बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और छात्रों को बेहतर शिक्षा का माहौल देना है।

दूसरी ओर जेवर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रेटर नोएडा के 30 से अधिक गांवों में ओपन जिम लगाने की भी योजना बनाई गई है। इसके लिए पहले ही निविदा जारी की जा चुकी है। ओपन जिम लगाने के लिए कई स्कूल परिसरों और खेल मैदानों में जगह चिन्हित की गई है। कासना, बिरौंडा, डाढ़ा, सिरसा, खानपुर, लड़पुरा, घंघौला, चीरसी, अस्तौली, गिरधरपुर, अमीनाबाद उर्फ नियाना, रामपुर माजरा, आजमपुर गढ़ी, दलेलगढ़, बागपुर, बिसायच, दादूपुर, नवादा, ऐच्छर, मुर्शदपुर, घरबरा, अटाई मुरादपुर, इमलियाका, पंचायतन, रौनी, कुलीपुरा, हवेता, पीपलका सूरतपुर, अमरपुर, ननवा का राजपुर, कनारसी, कनरसा, जुनैदपुर, चचूला और रोशनपुर जैसे गांव इस योजना में शामिल किए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि चयनित नौ विद्यालयों में अतिरिक्त कमरे बनाने के साथ-साथ भवनों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे। छात्रों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ सिस्टम भी लगाया जाएगा। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें