Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

नेशनल अकाली दल ने आंतकवाद के खिलाफ लड़ने की दिलाई शपथ, समाजसेवी, डॉक्टर और व्यापारियों को किया सम्मानित

नेशनल अकाली दल ने आंतकवाद के खिलाफ लड़ने की दिलाई शपथ, समाजसेवी, डॉक्टर और व्यापारियों को किया सम्मानित

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नेशनल अकाली दल महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना धवन की ओर से कनॉट प्लेस के गोल मार्केट स्थित मुक्तधारा ऑडिटोरियम में नेशनल अकाली दल स्थापना दिवस व नेशनल अकाली दल के दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा के संघर्ष के 30 वर्ष के समान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि यूपी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री सूजन आनंद, कालरा अस्पताल के चिकित्सा निदेशक सीईओ डॉ. आर.एन. कालरा, शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक पद्माश्री जितेंद्र सिंह शेट्टी, इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन डॉ. आदित्य भाटी,डा. आचार्य जीतू सिंह, फेडरेशन आफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश यादव, रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया का दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष असड़ी,बीके राज योगिनी शक्ति बहन निदेशक, राजौरी गार्डन ब्रह्माकुमारी सेंटर, बॉलीवुड सिंगर मेघा किशोर, मशहूर गायिका सुरेखा रोबिन, मशहूर गायक भागवत किशोर माही लकड़ा, विक्रांत मोहन सहित अनेक हस्तियां उपस्थित थी।

परमजीत सिंह पम्मा के नेतृत्व में आतंकियों द्वारा जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सेना के शहीद हुए पांच जवानों को श्रद्धांजलि दी गई साथी पम्मा ने सभी को आंतकवाद के खिलाफ लड़ने की शपथ दिलाई। पम्मा ने कहा बड़े दुख की बात है आंतकवादी फिर से जम्मू कश्मीर व पंजाब में दहशत फैला रहे हैं। यहां तक के पंजाब के युवकों को नशे के साथ-साथ गलत रहा की और धकेल रहा है जिस देश का माहौल खराब कर सके। क्योंकि कुछ शरारती तत्व कनाडा में नौकरियां व नागरिकता दिलाने का लालच देकर ज़बरदस्ती उनको भारत विरोधी गतिविधियों में धकेल रहा है।

परमजीत सिंह पम्मा ने इस अवसर पर ऐलान किया कि उनकी जंग आंतकवाद के खिलाफ जारी रहेगी। परमजीत सिंह पम्मा ने अपील की है सभी को उन लोगों के किसी भी ऐतिहासिक स्थानों पर कार्यक्रम करने में परहेज करना चाहिए। जो देश के विरोधी गतिविधियों में जुड़े हैं क्योंकि धार्मिक स्थलों पर सभी की भावनाएं जुड़ी होती है। इस अवसर पर नेशनल अकाली दल ने देश के प्रमुख समाजसेवियों व डॉक्टरों सहित व्यापारियों को एन ए डी देश रत्न अवॉर्ड सम्मानित किया। भावना धवन ने कहा कि नेशनल अकाली दल का कार्य हमेशा समाज या देश के हित में रहे और जो समाज हित में काम करते हैं उनका दल की ओर से समय-समय पर सम्मानित भी किया जाता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *