उत्तर प्रदेश, नोएडा: कंपनी का टर्नओवर बढ़ाने के नाम पर 15 करोड़ हड़पे

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर-73 स्थित कंपनी का टर्न ओवर बढ़वाने के नाम पर 15 करोड़ से रुपये अधिक रकम हड़प लिया गया। आरोपियों ने सरकारी विभागों से निर्माण का ठेका दिलाने का झांसा दिया। बैंक खाते में कुल 34 बार में पूरी रकम ट्रांसफर कराई। कंपनी के मालिक ने तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर सेक्टर-113 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-73 निवासी जिले यादव ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी वर्ष 2017 से डमैक इंफ्रा एलएलपी नाम से कंपनी है। कार्यालय सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव में है। कंपनी दिल्ली-एनसीआर में निर्माण का कार्य करती है।

इसका वार्षिक टर्न-ओवर सात से आठ करोड़ रुपये का है। पीड़ित के मुताबिक दिल्ली के अशोक विहार फेज-वन में रहने वाले एक परिचित सुचित सिंघल दिसंबर 2023 में उनके पास आए। उन्होंने राजस्थान के गंगानगर के रहने वाले अपने मित्र सुमित अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल से मिलवाया। तीनों ने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि वह उनकी कंपनी का टर्नओवर बढ़वा सकते हैं। वह शासन स्तर से एनएचएआई समेत अन्य विभागों का सरकारी ठेका दिलवा देंगे। सुमित और पुनीत ने उन्हें बताया कि उनके एफएफ कावुड प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी दिल्ली में है। मार्च 2024 को सुमित और पुनीत ने कहा कि उनके परिचित की कंपनी से सड़क निर्माण और लोहे का सामान मिल रहा है। अगर वह उसे बाजार में बेचेंगे तो मोटा मुनाफा होगा। आरोपियों ने उन्हें विश्वास में ले लिया। आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर कावुड प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्जी कंपनी के बैंक खाते में कुल 34 बार में मार्च 2024 से जुलाई 2024 के बीच 15 करोड़ 85 लाख 76 हजार 999 रुपये ट्रांसफर करा लिए। काफी समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने रुपये वापस नहीं किए। यही नहीं, आरोपियों ने शिकायतकर्ता की कंपनी का जीएसटी नंबर का इस्तेमाल करके 102 करोड़ रुपये के फर्जी बिल भी काट दिए। इसके चलते शिकायतकर्ता को जेल भी जाना पड़ा। यह मामला अब भी न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित का दावा है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में जीएसटी का मामला भी न्यायालय में चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img