हाथी के हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, घटना के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

केरल के इडुक्की में सोमवार को हाथी के हमले में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जिसके बाद लोगों ने पीड़िता के शव को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एर्नाकुलम और इडुक्की की सीमा से लगे शहर कोठामंगलम में हुए विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस विधायक मैथ्यू कुझालनदान और इडुक्की सांसद डीन कुरियाकोस ने किया। उनके साथ सैकड़ों स्थानीय लोग भी थे, जिन्होंने पीड़िता इंदिरा रामकृष्णन का शव पोस्टमार्टम के लिए सौंपने से इनकार कर दिया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। पीड़ित परिवार ने मांग की कि राज्य में जंगली जानवरों के खतरे की समस्या का समाधान करने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाए। पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के लिए शव को मुर्दाघर से जबरन ले जाया गया। इस वजह से पुलिस और नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

पुलिस ने नेताओं से कहा कि शव के साथ प्रदर्शन करना उचित नहीं है। समाचार चैनलों द्वारा प्रसारित दृश्यों में एर्नाकुलम जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के अध्यक्ष मोहम्मद शियास को एक पुलिस अधिकारी को धक्का देते हुए देखा जा सकता है।

Hot this week

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img