Noida Power Cut: होली के दिन कई सेक्टरों में घंटों बिजली गुल, लोगों को हुई परेशानी

Noida Power Cut: होली के दिन कई सेक्टरों में घंटों बिजली गुल, लोगों को हुई परेशानी

नोएडा में होली के दिन कई सेक्टरों और गांवों में घंटों तक बिजली कटौती होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण कई इलाकों में पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हो गई, जिससे त्योहार के दिन लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 और कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कई जगहों पर लंबे समय तक समस्या बनी रही।

स्थानीय लोगों के मुताबिक कई सेक्टरों और गांवों में दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। होली जैसे बड़े त्योहार के दिन अचानक बिजली कटौती होने से लोगों को दैनिक कार्यों के साथ-साथ त्योहार मनाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निवासियों का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद समय पर बिजली बहाल नहीं की गई।

सेक्टर-44 के छलेरा निवासी नितित शर्मा ने बताया कि उन्होंने स्थानीय बिजली उपकेंद्र में कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उसके बावजूद आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। उनका कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह से ही बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है और होली के दिन भी स्थिति में कोई सुधार नहीं देखने को मिला।

वहीं सेक्टर-101 निवासी राधे भाटी ने बताया कि त्योहार के दिन भी उन्हें बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब स्थानीय बिजली उपकेंद्र पर फोन किया गया तो अधिकारियों ने जल्द आपूर्ति बहाल होने की बात कही, लेकिन बिजली आने में काफी समय लग गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली कटौती की समस्या बढ़ने लगी है। ऐसे में अगर समय रहते बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में लोगों को और अधिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img