नई दिल्ली: समुद्री जल सर्वेक्षण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे भारत-सिंगापुर 

नई दिल्ली, 14 अगस्त: समान विचारधारा वाली नौसेनाओं के साथ समुद्री सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध भारतीय नौसेना के समुद्री सर्वेक्षण पोत आईएनएस संध्यायक की पहली सिंगापुर यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।

यह यात्रा सिंगापुर के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर हुई और इसने दोनों देशों के बीच समुद्री क्षेत्र जागरूकता और जल सर्वेक्षण सहयोग के क्षेत्र में बढ़ते तालमेल को और मजबूत किया। अत्याधुनिक जल सर्वेक्षण क्षमता से युक्त आईएनएस संध्यायक मंगलवार को सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे से स्वदेश रवाना हुआ, जो भारत की एक्ट ईस्ट नीति और महासागर पहल के अनुरूप एक सद्भावना यात्रा का समापन था।

इस बंदरगाह दौरे के दौरान, कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन एन धीरज ने सिंगापुर के सहायक मुख्य जल सर्वेक्षणकर्ता गैरी च्यू और सिंगापुर गणराज्य नौसेना (आरएसएन) के 9वें फ्लोटिला के कमांडर कर्नल चौआ मेंग सून से मुलाकात की। इस बातचीत में क्षेत्र में जल सर्वेक्षण सहयोग बढ़ाने, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और समुद्री क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने पर जोर दिया गया।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img