ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का निरीक्षण

अमर सैनी

नोएडा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर गोदाम में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे देखे, जो क्रियाशील पाए गए। इस अवसर पर डीएम ने ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के मद्देनजर गोदाम की सुरक्षा में लगे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने डीएम को ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम की समस्त व्यवस्थाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img