Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: जीआरएसई ने नौसेना को सौंपा तीसरा सर्वेक्षण पोत ‘इक्षक’

नई दिल्ली: जीआरएसई ने नौसेना को सौंपा तीसरा सर्वेक्षण पोत 'इक्षक'
- अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफिक उपकरणों से लैस है स्वदेशी पोत 'इक्षक'

नई दिल्ली, 14 अगस्त: नौवहन मार्गों का निर्धारण करने के लिए निर्मित समुद्री सर्वेक्षण पोत (एसवीएल) ‘इक्षक’ वीरवार को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) ने भारतीय नौसेना को कोलकाता में सौंप दिया। यह महिला अधिकारियों और नाविकों के लिए आवास की सुविधा वाला पहला एसवीएल जहाज भी है।

यह भारतीय नौसेना को मिलने वाले चार सर्वेक्षण जहाजों में से तीसरा और नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा संचालित 102वां जहाज है। इस श्रेणी का पहला जहाज आईएनएस संध्याक 3 फरवरी 2024 को और दूसरा जहाज, आईएनएस निर्देशक 18 दिसंबर 2024 को नौसेना में कमीशन किया गया था। चार सर्वेक्षण पोत (बड़े) के लिए 30 अक्टूबर 2024 को अनुबंध किया गया था।

इस जहाज का उद्देश्य समुद्र से बंदरगाह तक जाने वाले रास्तों या नौवहन चैनलों या मार्गों का निर्धारण करने के लिए तटीय और गहरे पानी का हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करना है। यह जहाज रक्षा और नागरिक अनुप्रयोगों के लिए समुद्र विज्ञान और भूभौतिकीय डेटा भी एकत्र करेगा। लगभग 3400 टन के विस्थापन और 110 मीटर की कुल लंबाई के साथ, इक्षक अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफिक उपकरणों से लैस है। यह डबल डीजल इंजन वाला जहाज 18 समुद्री मील से अधिक की गति से समुद्र में तैरता है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें