नई दिल्ली: 35 रुपये में होगी सिकल सेल रोग की जांच

नई दिल्ली, 10 जुलाई : सिकल सेल रोग (एससीडी) की वैज्ञानिक जांच अब सिर्फ 35 रुपये में हो सकेगी। इस किफायती किट से जहां देश की करीब सात करोड़ आबादी को एससीडी से राहत मिल सकेगी। वहीं 2047 में अमृत काल मनाने से पहले ही देश को सिकल सेल एनीमिया मुक्त बनाने का लक्ष्य भी हासिल किया जा सकेगा।

दरअसल, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक ऐसी टेस्ट किट विकसित की है जो बहुत ही सरल परीक्षण के जरिये व्यक्ति को सिकल सेल एनीमिया होने और ना होने की वैज्ञानिक पुष्टि करेगी। ये रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट आनुवंशिक स्तर पर बीमारी का पता लगाते हैं। स्वदेशी तकनीक से विकसित टेस्ट किट का निर्माण देश की कई कंपनियां कर रही हैं। इनकी गुणवत्ता और मानक जांच का काम आईसीएमआर के चार प्रमुख केंद्र कर रहे हैं, जिनमें भुवनेश्वर, जोधपुर, जबलपुर और चंद्रपुर शामिल हैं।

इन केंद्रों ने पिछले छह महीनों में विभिन्न कंपनियों द्वारा निर्मित सिकल सेल एनीमिया जांच किट के करीब 35 उत्पादों को मान्यता प्रदान की है। जिसके चलते रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट की कीमतें 10 गुना तक कम हो गईं हैं। यानि 350 रुपये में मिलने वाली एक टेस्ट किट की कीमत करीब 35 रुपये हो गई है। इन किटों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आईसीएमआर ने केंद्रीय चिकित्सा सेवा सोसाइटी (सीएमएसएस) संग एमओयू किया है जो 9 लैब (4 आईसीएमआर और 5 एम्स) के माध्यम से किट खरीदेगी और आपूर्ति भी करेगी।

क्या है सिकल सेल रोग?
आईसीएमआर के सिकल सेल कार्यक्रम और हीमोग्लोबिनोपैथी की अधिकारी डॉ. हिना तबस्सुम के मुताबिक सिकल सेल एनीमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं असामान्य (सामान्य गोल आकार की जगह दरांती या अर्धचंद्राकार) आकार की हो जाती हैं। वे रक्त वाहिकाओं में आसानी से प्रवाहित नहीं हो पाती हैं और दर्द, संक्रमण व अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करती हैं। यह रोग देश में बड़े पैमाने पर मौजूद है, खासकर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात और अन्य मध्य और पश्चिमी राज्यों के आदिवासी और कुछ गैर-आदिवासी आबादी में। वहीं, विदेश की बात करें तो ये रोग उप-सहारा अफ्रीका, मध्य पूर्व के देशों और भूमध्य सागर के कुछ हिस्सों में भी पाया जाता है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img