Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में किसान की हत्या का मामला, नाबालिग बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी वारदात

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मानकचौक में किसान तस्वीर सिंह की हत्या उनके ही नाबालिग बेटे ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर कराई। बेटा पिता की टोका-टाकी और बार-बार डांटने से क्षुब्ध था। पिता की केवल इतनी सी बात बेटे को इतनी बुरी लगी कि उसने साजिश रचकर अपने दो नाबालिग दोस्तों की मदद से खुद के सुसाइड की झूठी सूचना पिता को दिलवाकर उन्हें खेत पर बुलवाया और फिर तमंचे से गोली मरवा दी।

पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने घटना में शामिल दो बाल अपचारियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी नाबालिग बेटे की तलाश की जा रही है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तस्वीर सिंह का बेटा गलत संगत में पड़ गया था। जिसे सुधारने के लिए घटना से एक दिन पहले उन्होंने डांटते हुए पिटाई भी कर दी थी। जिससे गुस्साए बेटे ने पहले भी पिता के साथ हाथापाई की।

साजिश का खुलासा

पुलिस ने बताया कि हत्याकांड में शामिल दो बाल अपचारियों ने पूछताछ में बताया कि दोस्त के कहने पर 20 सितंबर की दोपहर उन्होंने कॉल कर तस्वीर सिंह को खेत पर बुलाया। उन्होंने कॉल कर तस्वीर सिंह को बताया था कि अंकल आपका बेटा सुसाइड करने जा रहा है, जल्दी खेत पर आईये। खेत पर पहुंचकर बेटे को समझाने के दौरान ही उन्होंने तस्वीर को गोली मार दी और फिर फरार हो गए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें