यातायात पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य सुरक्षा किट दी

अमर सैनी

नोएडा। बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए 500 यातायात पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य सुरक्षा किट उपलब्ध कराई गई। एचसीएल फाउंडेशन और यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर के सहयोग से इस किट को तैयार कराया गया है। किट में गर्मी से बचाव के लिए थर्मास्टील वाटर बोतल, चश्मा, मास्क, इलेक्ट्रोल पाउडर, ग्लूकोन-डी समेत अन्य सामान है। सभी यातायात पुलिसकर्मियों को पोषण युक्त भोजन करने, सीधी धूप के संपर्क में आने से बचकर डयूटी करने व स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या आने पर तुरंत संबंधित अधिकारी को बताने के लिए निर्देशित किया गया है। किट का वितरण पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img