उत्तर प्रदेश : हापुड़ में साइबर ठगी का मामला, आरोपियों ने फर्जी कंपनी बनाई

Hapur News : पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला महादेव राणा पट्टी निवासी तुषार चौहान ने साइबर ठगों पर ऑनलाइन माध्यम से उनका आधार व पेन नंबर प्राप्त कर फर्जी कंपनी बनाने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

तुषार चौहान की शिकायत

तुषार चौहान ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने निजी ऋण लेने के लिए टाटा कैपिटल में आवेदन किया था। कंपनी के कर्मचारी ने उन्हें बताया कि उनके नाम से एक कंपनी चल रही है। जिसमें उनका आधार व पेन नंबर लिंक है। जबकि उन्होंने कभी भी कोई कंपनी न खोली है और न कहीं रजिस्टर्ड कराई है। उन्होंने कभी भी किसी व्यक्ति को कंपनी खोलने के लिए अपना आधार व पेन नंबर नहीं दिया है।

पुलिस की कार्रवाई

सीओ ने बताया कि एसपी के आदेश पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द साइबर ठगों को गिरफ्तार कर मामले में खुलासा कर दिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img