Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सांस की नली व फेफड़े संबंधी रोगों में मददगार है ब्रोंकोस्कोप : तलवार

सांस की नली व फेफड़े संबंधी रोगों में मददगार है ब्रोंकोस्कोप : तलवार
-सफदरजंग अस्पताल को दान में मिले वीडियो ब्रोंकोस्कोप के तीन सेट

नई दिल्ली, 7 अक्तूबर : सफदरजंग अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग को एक निजी कंपनी ने सोमवार को सीएसआर पहल के तहत वीडियो ब्रोंकोस्कोप के तीन सेट प्रदान किए। इन ब्रोंकोस्कोप से जहां अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा क्षमताओं में इजाफा होगा। वहीं, सांस की नली व फेफड़े संबंधी समस्याओं से ग्रस्त मरीजों को आसानी से उपचार मिल सकेगा।

इन उपकरणों का लोकार्पण चिकित्सा अधीक्षक डॉ वंदना तलवार, इनर व्हील क्लब की किरण मेमानी, ऑटोमेटर्स एनर्जीटेक लिमिटेड के निरंजन स्वरूप और मंजू मित्तल चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ तलवार ने कहा, ये अत्याधुनिक वीडियो ब्रोंकोस्कोप मुश्किल इनट्यूबेशन मामलों को संभालने में सहायक होंगे और गंभीर परिस्थितियों में रोगी की देखभाल में सुधार करेंगे।

क्या है ब्रोंकोस्कोपी ?
ब्रोंकोस्कोपी एक प्रक्रिया है जिसका इस्तेमाल फेफड़ों और वायु मार्ग की समस्याओं का निदान और इलाज करने के लिए किया जाता है। ब्रोंकोस्कोप में एक कैमरा होता है जो डॉक्टर को वायु मार्ग को देखने और उसकी तस्वीरें लेने में मदद करता है। ब्रोंकोस्कोपी का उपयोग बलगम या ऊतक के नमूने प्राप्त करने, वायुमार्ग या फेफड़ों से बाहरी चीजों या अन्य रुकावटों को हटाने या फेफड़ों की समस्याओं के लिए उपचार प्रदान करने के लिए भी किया जा सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *