Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में तेंदुए की दहशत, खेत में घूमता नजर आया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Hapur News : हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के माधापुर गांव में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। एक सप्ताह से भी अधिक समय से तेंदुआ दिखाई दे रहा है, जिससे ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। हाथों में लाठी-डंडे लेकर घूम रहे ग्रामीण अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही पहरेदारी कर रहे हैं। वहीं बुधवार की सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है, जिसमें तेंदुआ खेत में जाता हुआ नजर आया है।

दरअसल, माधापुर गांव में इन दिनों ग्रामीण दहशत के साए में जीने को मजबूर हो चुके हैं। गांव से तेंदुआ दिखने की आए दिन खबरें सामने आ रही हैं। वहीं गांव के नरेंद्र त्यागी ने दावा किया है कि पिछले कुछ समय से तेंदुआ देखा जा रहा है। जिसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दी है, मगर टीम आती है बिल्ली का पंजा बात कर चली जाती है। उन्होंने बताया देर रात को वह गाड़ी से तीन अन्य लोगों के साथ ट्यूवेल पर जा रहे थे, तभी एक तेंदुआ खेत में घूमता हुआ नजर आया। जिसको उन्होंने अपने मोबाइल फ़ोन के कैमरे में कैद कर लिया, इसके बाद डायल 112 पर तेंदुए की जानकारी दी गई।

वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तेंदुआ देखे जाने की जानकारी मिली है टीम को गांव में भेजा गया है और तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें