Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi: दिल्ली आनंद विहार रेलवे टर्मिनल पर मिला लावारिस ट्रॉली बैग मालिक को सुरक्षित लौटाया गया

Delhi – Anand Vihar Unclaimed Bag Returned

Delhi: दिल्ली आनंद विहार रेलवे टर्मिनल पर मिला लावारिस ट्रॉली बैग मालिक को सुरक्षित लौटाया गया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के आनंद विहार रेलवे टर्मिनल पर लगभग एक महीने पहले लावारिस हालत में मिला ट्रॉली बैग आखिरकार उसके असली मालिक तक पहुंच गया। यह मामला 21 अक्तूबर 2025 का है, जब रेलवे टर्मिनल के प्लेटफॉर्म पर एक संदिग्ध ट्रॉली बैग देखा गया। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और बैग को स्कैन कराया गया। स्कैनिंग में ज्वेलरी जैसी मूल्यवान वस्तुएं दिखाई दीं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसी ने बैग को खोलकर उसकी विस्तृत जांच की।

बैग के भीतर आभूषण और 8,500 रुपये नकद बरामद हुए। आरपीएफ ने वस्तुओं की विस्तृत इनवेंटरी तैयार कर उन्हें सुरक्षित रख लिया। इसके साथ ही बैग के फोटो और जानकारी को सोशल मीडिया, विशेषकर फेसबुक पर पोस्ट किया गया, ताकि वास्तविक मालिक तक सूचना पहुंच सके। करीब एक महीने बाद 16 नवंबर 2025 को गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी रमेश कुमार आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका ट्रॉली बैग यात्रा के दौरान गुम हो गया था और वह उसकी तलाश में विभिन्न जगह संपर्क कर रहे थे। पूछताछ के दौरान आरपीएफ ने उन्हें 21 अक्तूबर को मिले लावारिस बैग की जानकारी दी। बैग दिखाए जाने पर रमेश कुमार ने तुरंत उसे अपना बताया और उसके भीतर रखी वस्तुओं के बारे में भी सटीक जानकारी दी।

तस्दीक और औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरपीएफ ने वह बैग, उसमें रखे आभूषण तथा 8,500 रुपये नकद सही-सलामत हालत में रमेश कुमार को सौंप दिया। अपने कीमती सामान को सुरक्षित पाकर उन्होंने राहत और प्रसन्नता व्यक्त की तथा आरपीएफ टीम का आभार जताया। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार बैग में मिले आभूषण और नकदी की कुल कीमत लगभग 2.25 लाख रुपये आंकी गई। समय रहते बैग मिलने, उसे सुरक्षित रखने और पूरी पारदर्शिता के साथ मूल मालिक तक पहुंचाने की आरपीएफ की पहल की सराहना हो रही है। यह मामला यात्रा के दौरान सावधानी बरतने के साथ-साथ रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता और ईमानदारी का उदाहरण पेश करता है।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें