Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

RRB Group D: आरआरबी ग्रुप-डी रिजल्ट डेट घोषित, संशोधित कार्यक्रम, शहर सूचना और ई-Call Letter की पूरी जानकारी

RRB Group D: आरआरबी ग्रुप-डी रिजल्ट डेट घोषित, संशोधित कार्यक्रम, शहर सूचना और ई-Call Letter की पूरी जानकारी
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 08/2024 के तहत ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया है। लेवल-1 पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। लाखों उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ी अपडेट है, क्योंकि इसमें परीक्षा शहर सूचना पर्ची, ई-कॉल लेटर और हेल्पडेस्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा से कुछ दिन पहले परीक्षा शहर की सूचना पर्ची जारी होगी, जबकि ई-कॉल लेटर परीक्षा से चार दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही भरोसा करना चाहिए और किसी भी अनधिकृत स्रोत से बचना चाहिए।
आरआरबी की ओर से जारी विवरण के अनुसार, SC/ST उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण के साथ शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी देखने का लिंक 19 नवंबर 2025 से या उससे पहले सक्रिय कर दिया जाएगा। जैसे ही किसी उम्मीदवार की शहर सूचना पर्ची सक्रिय होगी, उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर अलर्ट भेजा जाएगा।
ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in  पर लॉगिन करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार अपना पंजीकरण नंबर या पासवर्ड भूल गया है, तो वह “फॉरगॉट पासवर्ड” विकल्प की सहायता से इसे प्राप्त कर सकता है। परीक्षा संबंधी किसी भी प्रश्न के लिए आरआरबी ने हेल्पडेस्क नंबर +91 9513631887 जारी किया है, जो सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
ग्रुप-डी भर्ती के लिए इस बार देशभर से 1.08 करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें मुंबई जोन ने सबसे अधिक 15.59 लाख आवेदन दर्ज किए हैं। कुल 32,438 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है, जिसे देश का सबसे बड़ा भर्ती अभियान माना जा रहा है।
उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक पोर्टल चेक करते रहें और किसी भी अफवाह या फर्जी लिंक पर ध्यान न दें। यह परीक्षा देशभर के लाखों युवाओं के करियर का महत्वपूर्ण चरण साबित हो सकती है और आरआरबी ने परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी व सुचारू बनाने के लिए सभी आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें