Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ग्रेटर नोएडा में नए साल से सड़कों की मशीनों सफाई होगी

ग्रेटर नोएडा में नए साल से सड़कों की मशीनों सफाई होगी
हर घर से कूड़ा उठाने और शहर की सड़कों पर साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एकीकृत मैकेनिकल और मैनुअल स्वीपिंग व्यवस्था लागू किए जाने के लिए कंपनी की तलाश की जा रही है।

अमर सैनी
नोएडा।हर घर से कूड़ा उठाने और शहर की सड़कों पर साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एकीकृत मैकेनिकल और मैनुअल स्वीपिंग व्यवस्था लागू किए जाने के लिए कंपनी की तलाश की जा रही है। इच्छुक कंपनियों के पास आवेदन करने के लिए 26 नवंबर तक का मौका है। प्राधिकरण इस पर 242 करोड़ रुपये खर्च करेगा। शहर को जोन में बांटकर सफाई कराई जाएगी। एक जोन में एक ही कंपनी कूड़ा उठाने और सफाई की पूरी जिम्मेदारी संभालेगी। उम्मीद है कि यह व्यवस्था नए साल से लागू हो जाएगी। दरअसल, ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर हो चुकी है। इस बार दीपावली पर भी सफाई नहीं हो पाई थी। सभी सेक्टरों में घरों से कूड़ा उठाने की उचित व्यवस्था न होने की वजह से इधर-उधर गंदगी फैली रहती है। झाड़ू भी नियमित रूप से नहीं लगती। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी पांच कंपनियों के पास शहर की सफाई की जिम्मेदारी है। शहर के अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, स्वर्णनगरी आदि सेक्टरों को छोड़ दें तो कई सेक्टरों में कूड़ा उठाने और सफाई के लिए टेंडर ही नहीं है। ऐसे में इधर-उधर फैली गंदगी को लेकर प्राधिकरण की जमकर किरकिरी हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण ने नई योजना बनाई है। इसके तहत अब प्रत्येक सेक्टर की साफ-सफाई, डोर टू डोर कूड़ा उठाने, पत्तियों और अन्य प्रकार का मलबा उठाने की जिम्मेदारी एक ही कंपनी को दी जाएगी। एकीकृत मैकेनिकल और मैनुअल स्वीपिंग व्यवस्था के तहत पूरे सेक्टर में एक ही एजेंसी काम करेगी। इसका फायदा यह होगा कि लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करना आसान हो जाएगा। अभी अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग एजेंसी होने पर एक दूसरे पर जिम्मेदारी टाल दी जाती है। प्राधिकरण अधिकारी के मुताबिक, निविदा की प्रक्रिया पूरी कर एक माह में कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। शहर में उत्सर्जित होने वाले कूड़े को कूड़ा निस्तारण केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी। इसकी निगरानी के लिए गाड़ियों में जीपीएस लगाए जाएंगे। शिकायतों के समाधान के लिए कंट्रोल रूप स्थापित किया जाएगा।

कई सेक्टरों में साफ सफाई का टेंडर नहीं है

शहर में अभी कई सेक्टरों और कुछ प्रमुख सड़कों की साफ-सफाई का टेंडर नहीं किया गया। इसके चलते सड़क की साफ-सफाई में दिक्कत आ रही है। 40 सड़कों को पहली बार टेंडर में शामिल किया गया है।

शहरी क्षेत्र और आसपास के गांवों में घर-घर से कूड़ा उठाने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एकीकृत मैकेनिकल स्वीपिंग और मैनुअल स्वीपिंग प्रणाली लागू करने की योजना बनाई गई है। कंपनियों की तलाश के लिए निविदा जारी की गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी कर एक माह में कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त कर शहर को सुंदर बनाया जाएगा।

* प्रेरणा सिंह, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *