Yamuna Authority Investment: बेंगलुरु दौरे से यमुना सिटी में निवेश को बड़ी गति, विप्रो-GE हेल्थकेयर और पनेशिया ने दिखाई रुचि

Yamuna Authority Investment: बेंगलुरु दौरे से यमुना सिटी में निवेश को बड़ी गति, विप्रो-GE हेल्थकेयर और पनेशिया ने दिखाई रुचि

नोएडा। यमुना प्राधिकरण का दो दिन का बेंगलुरु दौरा निवेश और तकनीकी सहयोग के लिहाज़ से बेहद सफल रहा। मंगलवार को सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि विप्रो-GE हेल्थकेयर ने यमुना सिटी के मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश के लिए सहमति दे दी है। कंपनी यहां अपनी यूनिट लगाने के साथ-साथ पार्क में विकसित हो रही कॉमन टेस्ट फैसिलिटी को बेहतर बनाने के लिए अपना विशेषज्ञ अनुभव भी साझा करेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने दौरे के दूसरे दिन पनेशिया मेडिकल टेक्नोलॉजीज की सुविधाओं का निरीक्षण किया और कंपनी प्रबंधन के सामने अपना प्रस्ताव रखा।

सीईओ ने कहा कि विप्रो-GE हेल्थकेयर का आना मेडिकल डिवाइस पार्क को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। मेडिकल उपकरण निर्माण में कंपनी का बड़ा अनुभव दूसरी कंपनियों को भी आकर्षित करेगा और पार्क के विकास को गति देगा। कंपनी ने भविष्य की जरूरतों के अनुरूप कॉमन टेस्ट सुविधाओं को तकनीकी सहयोग से मजबूत करने का भरोसा दिया है।

ओएसडी शैलेंद्र भाटिया और एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर मेडिकल डिवाइसेज़ के सीईओ प्रवीन मित्तल के साथ प्रतिनिधिमंडल ने बेंगलुरु स्थित पनेशिया के प्लांट का भी निरीक्षण किया। पनेशिया भारत सरकार की PLI योजना की प्रमुख लाभार्थी है और 19 देशों को उन्नत उपकरण सप्लाई करती है। कंपनी ने कैंसर देखभाल उपकरणों के वैश्विक निर्यात को बढ़ाने के लिए मेडिकल डिवाइस पार्क के साथ साझेदारी में रुचि दिखाई है।
जल्द ही कंपनी का प्रतिनिधिमंडल यमुना सिटी आकर पार्क की सुविधाओं का मूल्यांकन करेगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img